रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने भ्रूण हत्या रोकने के लिए अधिक से अधिक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनपद में अलग-अलग स्थानों पर होने वाले मेलों में कन्या भ्रूण के प्रति लोगों को जानकारी दी जाए।
यहां आयोजित पीसीपीएनडीटी की बैठक में डीएम ने जिले में वर्तमान लिंगानुपात पर चर्चा की। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के प्रचार के लिए तीर्थ पुरोहित, आचार्यगणों और कुल पुरोहितों के साथ समन्वय स्थापित कर लोगों को जागरूक करने की बात कही। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से एएनएन और आशा के माध्यम से गांवों में भ्रूण हत्या के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि बालिकाओं के प्रति समाज की सोच बदलने के लिए ठोस कार्रवाई की जरूरत है। इस कार्य के लिए सात बालिकाओं की टोली बनाई गई है, जो विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर भी एक्टिव ट्रैकर लगाए जा रहे हैं। बैठक में विधायक भरत सिंह चौधरी, सीडीओ एनएस रावत, एसडीएम सदर देवानंद, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती सहित विभागीय अधिकारी आदि मौजूद थे।