रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर। केदारनाथ धाम समेत जिले के अन्य हिस्सों में बुधवार दोपहर बाद बारिश हुई। इस दौरान ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में मलबा आने से करीब एक घंटा बंद रहा। केदारनाथ में चारों तरफ घना कोहरा छाया रहा, जिससे हेलीकॉप्टर सेवा भी बाधित हुई।
उधर, बदरीनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को दिनभर मौसम खुशगवार बना रहा, जबकि जिले के निचले इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। गोपेश्वर, चमोली, नंदप्रयाग और आस-पास करीब दो घंटे तक आंधी से साथ बारिश हुई। ब्यूरो