जखोली। बांगर एकता विकास एवं पर्यटन समिति बधाणीताल ने 13 अप्रैल को बधाणीताल में होने वाले दो दिवसीय मेले की तैयारियां पर चर्चा की। समिति के अध्यक्ष विजेंद्र मेेंगवाल ने कहा कि 13 और 14 अप्रैल को बधाणीताल में मेले का आयोजन होगा। समिति ने मेले का प्रचार शुरू कर दिया है। कहा कि मेले के पहले दिन नंदा देवी डोली मेला स्थल पर नृत्य कर भक्तों को आशीर्वाद देंगी। स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बांगर पट्टी के सभी गांवों से मेले में सहयोग देने की अपील की।