फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बदरीनाथ से शुरू होगी गंगा समग्र जन जागरण यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। 27 मार्च से बदरीनाथ और गंगोत्री धाम से शुरू हो रही समग्र जन जागरण यात्रा को लेकर गंगा समग्र कार्यकारिणी बैठक कर पदाधिकारियों को व्यवस्था का जिम्मा सौंपा।
विज्ञापन

जिला संयोजक देवेंद्र पडियार की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दिनोंदिन बढ़ रहे प्रदूषण से गंगा व उसकी सहायक नदियों का पानी पीने लायक नहीं रह गया है। देवभूमि उत्तराखंड को नदियों का मायका कहा जाता है, लेकिन यहां स्थिति लगातार खराब हो रही है। गंगा के संरक्षण व नियमित साफ-सफाई के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा। गंगा की निर्मलता, अविरलता, शीतलता और महत्ता के लिए जन सहयोग व जन जागरण जरूरी है। गंगा व सहायक नदियों की स्वच्छता के लिए मंगलवार 27 मार्च को बदरीनाथ व गंगोत्री धाम से विधि-विधान के साथ गंगा-समग्र जन जागरण यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा 27 मार्च बदरीनाथ से रात्रि प्रवास को जोशीमठ पहुंचेगी। 28 को नंदप्रयाग, 29 को कर्णप्रयाग व 30 मार्च रुद्रप्रयाग पहुंचेगी। यहां नए बस अड्डे पर जन जागरण सभा का आयोजन किया जाएगा, साथ ही शाम को अलकनंदा-मंदाकिनी के संगम पर गंगा आरती में सभी कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। बैठक में गंगा समग्र के सह संयोजक बुद्धिबल्लभ थपलियाल, चंद्रशेखर पुरोहित, सच्चिदानंद नौटियाल, हरि सिंह पंवार, जसपाल भारती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें