फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जड़ी-बूटी की खेती से आय दोगुनी करने में मददगार: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ग्राम पंचायत बैनोली में जिला भेषज एवं सहकारी विकास संघ द्वारा की ओर से एक दिवसीय जड़ी-बूटी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने में जड़ी-बूटी की खेती मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने आगामी मानसून सीजन में जनपद के 15 गांवों का चयन कर वहां विभिन्न प्रकार के औषधीय पादपों की खेती शुरू करने की बात भी कही।
विज्ञापन

शनिवार को बैनोली गांव पहुंचकर डीएम ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि जनपद में काश्तकार जड़ी-बूटी की खेती कर रहे हैं। मौसम के अनुकूल होने और जंगली जानवरों द्वारा नुकसान नहीं पहुंचाने के चलते औषधीय पादपों की खेती से आर्थिकी को सुधारने के साथ अन्य को रोजगार दिया जा सकता है। डीएम ने आंवला, हेडा, बहेडा, बड़ी इलायची, कुटकी, जटामासी आदि औषधीय पादपों की खेती पर जोर दिया। इस मौके पर संघ के सचिव वाचस्पति सेमवाल ने बताया कि बैनोली गांव में कई काश्तकार बड़ी इलायची की खेती कर रहे हैं। डीएम ने काश्तकारों के खेतों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर संघ अध्यक्ष कपूर सिंह पंवार, परियोजना निदेशक एनएस रावत सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें