फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ पाल्यों को संस्कार भी दें शिक्षक, अभिभावक : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली/तिलवाड़ा। जखोली ब्लाक के बड़मा पट्टी के शांति सेनानी स्व. युद्धवीर सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय लुखंद्रीधार-बष्टा का वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साक्षात दर्शन कराए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने एक कक्षा कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की घोषणा की।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। कहा कि, शिक्षक व अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारवान भी बनाए। इस प्रकार के आयोजन स्कूली बच्चों को मंच प्रदान करने के साथ प्रतिभा को निखारने में मददगार होते हैं। उन्होंने विद्यालय में एक कक्षा कक्ष निर्माण की घोषणा भी की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शिशुपाल मौर्य ने भी शिक्षणेत्तर गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए डेढ़ लाख रुपये की घोषणा की। इस अवसर पर 5 अक्तूबर 1988 में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन पवन में शहीद हुए शांति सेनानी स्व. युद्धवीर सिंह की वृद्ध माता को मुख्य अतिथि ने शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया। प्रधानाध्यापक त्रिलोक सिंह कठैत ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाल-कुमाऊं की लोक संस्कृति पर आधारित गीत, नृत्य और लोक परंपराओं पर आधारित नाटक का मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर बड़मा विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष कालीचरण सिंह रावत, बीरेंद्र बुटोला, बीएस बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष मदन सिंह रावत, ग्राम प्रधान त्रिलोक सिंह, प्रताप लाल, बंटी जगवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें