फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों के भीतर केदारनाथ में कार्य शुरू करें सिंचाई विभाग :डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को पांच दिनों के भीतर केदारनाथ में मंदाकिनी नदी पर घाट व सुरक्षा दीवार निर्माण का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि पुनर्निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को भी कार्यों को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक में डीएम ने सिंचाई विभाग को दो-टूक शब्दों में 10 जनवरी तक किसी भी स्थिति में कार्य शुरू करने को कहा। उन्होंने मजदूरों के रहने व खाने की उचित व्यवस्था को भी कहा। साथ ही केदारनाथ में पड़ रही ठंड को देखते हुए मजदूरों को पर्याप्त गर्म कपड़े उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही कहा कि जब तक मशीनें व अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध नहीं होते, पत्थर एकत्रित कराए जाए। विभागीय अधीक्षण अभियंता बताया कि मंदाकिनी नदी पर होने वाले कार्यों को दो भागों में दो ठेकेदारों द्वारा किया जाना है। रविवार तक मजदूर केदारनाथ पहुंच जाएंगे। इस दौरान जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधीक्षक अभियंता को निर्देश दिए किए जो कार्य पुराने हैं, उन्हें यात्रा से पूर्व पूरा कर लिया जाए। विभागीय अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 9 जनवरी को टेंडर खुलते ही सभी कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। गरूड़चट्टी से भीमबली तक सर्वे कार्य पूरा कर दिया गया है। केदारनाथ से गरूडचट्टी तक कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। जबकि केदारनाथ से लिनचोली तक निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें