फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान ड्रामा व टीम प्रोजेक्ट में जीआईसी खुमेरा रहा अव्व्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में टीम प्रोजेक्ट व विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महोत्सव में 40 विद्यालयों के छात्रों की ओर से विज्ञान आधारित यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विज्ञान ड्रामा व टीम प्रोजेक्ट में राइंका खुमेरा प्रथम रहा।
विज्ञापन

जीआईसी ऊखीमठ में आयोजित विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ बीकेटीसी के वेदपाठी आचार्य विश्वमोहन जमलोकी ने किया। कहा कि वर्तमान समय में विज्ञान, वैज्ञानिक एवं तार्किक क्षमताओं को विकसित करने का बड़ा माध्यम है। इस मौके पर जूनियर व सीनियर स्तर पर हुई विज्ञान प्रदर्शनी में जीआईसी ल्वारा के छात्रों की रोबोट कार्य पद्धति, खुमेरा की ओर से खाद्य सुरक्षा व जल संरक्षण, परकंडी द्वारा पवन टरबाइन-सोलर, जूहा जाल की ओर से अतिवृष्टि अलार्म, जूहा चिलौंड का भूस्खलन पूर्व चेतावनी प्रणाली, जीआईसी पलद्वाडी द्वारा धूम्रपान से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव, जीआईसी ऊखीमठ की ओर से जल स्रोत प्रबंधन व ज्वालामुखी प्रतियोगिता, जूहा पठाली का विद्युत पंखा कार्य प्रणाली, जीआईसी मनसूना का परिवहन सुरक्षा, जीआईसी गुप्तकाशी द्वारा डिजिटल इंडिया, जीआईसी दैड़ा द्वारा अम्लीय वर्षा प्रभाव संबंधी प्रोजेक्ट की प्रदर्शन की गई, जिससे खूब सराहा गया। इस मौके पर बीईओ रवि कुमार, डा. बीके यादव, प्रधानाचार्य एमएस रावत, जीएस करासी, बीएन बेंजवाल, डीपी किमोठी, एमएल शाह, मनोज शर्मा, वाचस्पति मैठाणी, वीपीएस रावत, कविता भट्ट आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें