फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 412 पर्यावरण मित्र संभाल रहे स्वच्छता का जिम्मा

Sun, 24 May 2026 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फाटा। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए सुलभ इंटरनेशनल अभियान चला रहा है। सुलभ के सीतापुर से केदारनाथ तक करीब 412 पर्यावरण मित्र सफाई कार्य में जुटे हैं। ये कर्मी पैदल यात्रा मार्ग के साथ-साथ होटल और लॉज से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण का कार्य भी कर रहे हैं। वहीं काकड़ा से केदारनाथ तक 249 स्टील फ्रेम से शौचालय स्थापित किए गए हैं। सुलभ इंटरनेशनल के यात्रा प्रभारी धनंजय पाठक ने बताया कि सुलभ तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और यात्रा मार्ग को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कार्य किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें