फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी को किया याद

Sun, 24 May 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहे भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित शोक सभा में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी ईमानदारी, सादगी और सुशासन के लिए हमेशा पहचाने जाते रहेंगे। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि पूर्व सीएम ने कई योजनाओं के माध्यम से गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, जिला महामंत्री अरुण चमोली, राय सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, सैन सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष पार्वती गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें