फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक साइकिल रैली

Fri, 28 Apr 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखद और सुरक्षित केदारनाथ यात्रा के संदेश को लेकर पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा  ने रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक दो दिवसीय साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देरशाम गुप्तकाशी में रैली का स्थानीय जनप्रतिनिधियों व लोगों ने भव्य स्वागत किया। 29 अप्रैल को गौरीकुंड में रैली संपन्न होगी।
विज्ञापन


3 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षित केदार, सुखद केदार और सुरक्षित उत्तराखंड के संदेश को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय में सुबह 5:30 बजे पुलिस अधीक्षक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में देहरादून से आए प्लानेट ग्रुप, जिसमें भारतीय सेना के जवान, पुलिस के अधिकारी और जवान, मीडिया कर्मी एंव स्थानीय लोग प्रतिभाग कर रहे हैं।

रैली में वरिष्ठ नागरिक कमलजीत सिंह (67) व धीमान (63) और विनोद सकलानी (50) भी भाग ले रहे हैं। सकलानी द्वितीय विश्व युद्ध में उपयोग में लाई गई जर्मनी में निर्मित साइकिल से प्रतिभाग कर रहे हैं। रैली का अगस्त्यमुनि और कुंड में भी स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। प्रात: 10 बजे गुप्तकाशी पहुंची रैली का व्यापार संघ व स्थानीय जनता ने ढोल-नगाड़ों और फूलों से जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें