फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिक्षावृत्ति में लिप्त 36 बच्चों का स्कूल में कराया दाखिला

विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक लेते एसएसपी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलाई जा रही पुलिस की मुहिम रंग लाने लगी है। जिले की सड़कों पर भीख मांगकर पेट पालने वाले 36 बच्चों को काउंसलिंग के बाद पुलिस ने स्कूल में दाखिला दिलाया है। इसके साथ ही 178 और बच्चों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में एक फरवरी से 31 मार्च तक भिक्षावृत्ति रोकने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। अभियान को तीन चरणों में बांटा गया है। पहला चरण 20 फरवरी को समाप्त होने के बाद एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने अभियान को लेकर अपनी रिपोर्ट पेश की।
बताया कि अभियान के तहत भिक्षावृत्ति में लिप्त 98 बालक और 80 बालिकाओं को चिह्नित किया गया है। इसमें सीडब्लूसी के माध्यम से काउंसलिंग के बाद 36 बच्चों को विभिन्न स्कूलों में प्रवेश दिला दिया गया है। एसएसपी ने बताया सार्वजनिक स्थानों सिनेमाघरों, बस और रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थानों पर बच्चों को भिक्षा न दिए जाने के लिए बैनर, पोस्टर लगाकर नुक्कड़ सभाएं कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि किसी भी बच्चे को भिक्षा देने के बजाय स्कूल में जाने के लिए प्रेरित किया जाए। वहां एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, सीओ अमित कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें