फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में 327 ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीनों ब्लाकों में कुल 336 ग्राम प्रधानों में 327 ने शपथ ली। अगस्त्यमुनि में कुल 159 ग्राम पंचायतों में 158 निर्वाचित ग्राम प्रधानों में से 154 को खंड विकास अधिकारी चक्रधर सेमवाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहां ग्राम पंचायत पाटा में चुनाव नहीं होने से पद रिक्त है। इसके अलावा 24 ग्राम पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ली। आज बृहस्पतिवार को ब्लॉक के 44 ग्राम पंचायतों, जिनका कोरम पूरा है, के ग्राम प्रधानों की बैठक होगी। उधर, जखोली में 108 में 105 प्रधानों व 38 सदस्यों और ऊखीमठ में 63 ग्राम प्रधानों को संबंधित बीडीओ द्वारा शपथ दिलाई गई। ऊखीमठ में 6 ग्राम पंचायतों में चुनाव नहीं होने से प्रधान का पद रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें