फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पंपलेट, पोस्टर व कार्ड से कर रही जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए पुलिस ने पंपलेट, पोस्टर व कार्ड के जरिये जागरूकता अभियान चलाया है। साथ ही प्रत्येक वोटर को डाक व निजी माध्यम से भेजा कार्ड भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में जनपद के दो विधानसभा क्षेत्रों में 183620 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटर हेल्प लाइन 1950 का प्रयोग करने और चुनाव संबंधी शिकायत को सी-विजिल एप के जरिए कंट्रोल रूप तक पहुंचाने के बारे में कहा गया है। वोटर हेल्प लाइन 1950 का प्रयोग करने और चुनाव संबंधी शिकायत को सी-विजिल एप के जरिए कंट्रोल रूप तक पहुंचाने के बारे में कहा गया है। कार्ड, पंपलेट पर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, पुलिस उपाधीक्षक और रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि और सोनप्रयाग थानाध्यक्ष के मोबाइल नंबर अंकित है। किसी भी विषम परिस्थिति में कोई भी मतदाता इन मोबाइल नंबर पर कॉल कर मदद मांग सकता है। पंपलेट की पैकिंग के लिए चार कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि लोकतंत्र मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का मत जरूरी है। जिले में पुलिस प्रत्येक मतदाता की मदद और उसे जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें