रुद्रपुर। नोडल अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट को प्रत्येक पोलिंग बूथों पर अनिवार्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने के लिए उन्हें उनके निवास स्थान से उनके मतदेय स्थल पर लाने और भिजवाने में सहयोग करने के लिए स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि ऐेसे स्वयंसेवक जो दिव्यांग मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में सहयोग करेंगे, उन्हें मतदान दिवस 11 अप्रैल को मतदान कार्मिको की भांति मध्याह्न भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जो दिव्यांग चलने में असमर्थ है, उन्हें मतदेय स्थल से मतदान केंद्र तक व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी।