गदरपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह के निर्देश पर एसओ ललित मोहन जोशी ने आपराधिक और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है। बताया कि चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से 305 लोगों को धारा 107/116 और 30 लोगों को धारा 110 जी के तहत निरुद्ध किया गया है। नोटिस तामिल कराए जा रहे हैं। पांच लोगों को गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्रांतर्गत लाइसेंसी शस्त्रधारकों में से करीब 535 शस्त्रों को थाना कार्यालय एवं गन हाउस में जमा कराया जा चुका है। बचे शस्त्र धारकों को निर्धारित समय सीमा तक शस्त्र जमा कराने के लिए कहा गया है।