फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृतीय केदार तुंगनाथ निकलेंगे देवरा यात्रा पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ आज से देवरा यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा के तहत डोली पहले पड़ाव अखोड़ी गांव पहुंचेगी। इससे पूर्व मार्कण्डेय मंदिर मक्कू में दो दिवसीय वृहद अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार का तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की शीतकालीन गद्दी स्थल मार्कण्डेंय मंदिर मक्कू में ब्रहामणों द्वारा भगवान की मूर्तियों का सकलीकरण कर उनमें प्राण प्रतिष्ठा की गई। दो दिनों तक चले अनुष्ठान में भगवान का रुद्राभिषेख करने के साथ ही पंच पुरोहितों व 11 ब्रहामणों द्वारा गांव के स्थानीय देवी देवताओं की भी पूजा अर्चना की गई। रविवार को हवन पूजन के बाद तुंगनाथ की चल विग्रह डोली प्रथम देवरा यात्रा तीसजूला क्षेत्र अखोड़ी गांव के लिए प्रस्थान करेगी। प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि रविवार से देवरा यात्रा की शुरूआत होगी। यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस मौके पर मठाधीश राम प्रसाद मैठाणी, शेर सिंह राणा, विजय सिंह, उमादत्त मैठाणी, गोपाल सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें