फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र पंवार अध्यक्ष राजू लाल बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड कृषि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डा. सुदेश जुगरान की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए सुरेंद्र सिंह पंवार को अध्यक्ष व राजू लाल को महामंत्री चुना गया। इस मौके पर कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जुगरान ने कर्मचारियों से विभागीय स्तर पर मिली जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने को कहा। साथ ही योजनाओं से अधिकाधिक किसानों को लाभ पहुंचाने की अपील भी की। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें तरुण बछेती को उपाध्यक्ष, रणजीत लाल शाह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश लाल को कोषाध्यक्ष और राज किशोर को संगठन मंत्री चुना गया। जबकि अरविंद भट्ट को संप्रेषण नियुक्त किया गया। बैठक में नरेंद्र सिंह रावत, शैलेंद्र सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें