फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में पहाड़ी उत्पादों की बिक्री के लिए बनेगा हॉट बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पहाड़ी उत्पादों व हस्तशिल्प के प्रचार और बाजार उपलब्ध कराने के लिए केदारनाथ धाम में हाट बाजार बनाया जाएगा। यहां 50 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने जिला कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की और एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को धाम में गढ़वाल मंडल विकास निगम के हट्स के ऊपरी तरफ हाट बाजार बनानेे के निर्देश दिए। कहा कि धाम में पुनर्निर्माण कार्य दो शिफ्ट में होंगे। इसलिए सभी संस्थाओं से मजदूरों का भुगतान तीन दिन में करने के निर्देश दिए। डीएम ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य में जुटी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को कपाट खुलने तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत को केदारपुरी में साफ-सफाई दुरुस्त करने, जलसंस्थान को पर्याप्त जलापूर्ति और डीडीएमए को रेन शेल्टर का निर्माण यात्रा से पूर्व करने के निर्देश दिए। साथ ही जिंदल ग्रुप के वास्तुविद को धाम की सुंदरता को लेकर विशेष ध्यान देने को कहा। इस मौके पर सीएमओ डा. सरोज नैथानी सहित डीडीएमए, जलसंस्थान आदि विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान से आएंगे 40 मजदूर
केदारनाथ में संगम से मंदिर मार्ग, मंदिर परिसर और चबूतरे के लिए कटवा पत्थर बनाने के लिए राजस्थान से 40 और मजदूर दो दिन में धाम पहुंचेंगे। डीएम ने बताया कि मजदूरों की मदद से यात्रा से पूर्व पत्थर बनाने और बिछाने का कार्य पूरा करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें