रुद्रप्रयाग। केदारनाथ सहित जिले में होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गांवों और कस्बों में होल्यारों की टोलियों ने होली गीतों पर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी।
केदारनाथ धाम में उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक और निम के प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ अधिकारियों/कर्मचारियों और मजदूरों ने साथ में मिलकर होली मनाई। मंदिर परिसर में गीत-नृत्य भी हुआ। इधर, पुलिस कैंप में ब्रह्मवाटिका में स्थापित भगवान नंदी महाराज को भी होली के रंग भेंट किए गए। इसके बाद सामुहिक भोज का आयोजन हुआ। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, मयाली, जखोली, बसुकेदार आदि क्षेत्रों में गांवों व कस्बों में होल्यारों ने खूब धूम मचाई।