फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने निकाय चुनावों की तैयारी की शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने नगर निकाय चुनावों की तैयारियां शुरू करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि में ब्लाक अध्यक्ष हरीश गुसाईं की अध्यक्षता में हुई बैठक में निकाय चुनावों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि पार्टी की ओर से जिस व्यक्ति को निकाय चुनावों में प्रत्याशी घोषित किया जाएगा ,उसे विजय बनाने के लिए सबको एकजुट होकर काम करना पड़ेगा। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने व मतदाता सूची में मतदाताओं का नाम दर्ज कराने का अभियान चलाने का प्रस्ताव भी पारित किए गए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुलदीप कंडारी, कुंवर लाल आर्य, कुंवर सजवाण, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना देवी, अनिल धिरवाण समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें