फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौचर में 1

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आईबीएक्स बिग्रेड जोशीमठ के तत्वाधान में 10 जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फंट्री की ओर से 18 नवंबर को गौचर में पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं व वीर नारियों के लिए रैली का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन

10 जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फंट्री के कमान अधिकारी कर्नल अजय ठाकुर ने बताया कि रैली का उद्देश्य रुद्रप्रयाग एवं चमोली जिले के सेवानिवृत्त सैनिकों, वीर नारियों एवं सैनिक विधवाओं की विभिन्न समस्याओं का निवारण करना है। रैली स्थल पर ही सेना व सिविल विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर तथा व्यक्तिगत समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। साथ ही गढ़वाल राइफल और कुमाऊं रेजीमेंट अभिलेख कार्यालय की ओर से पेंशन संबंधी समस्याओं का निपटारा, सीएसडी कैंटीन स्मार्ट कार्ड, आधार कार्ड का स्टॉल, आर्मी पोर्टल में पंजीकरण का स्टॉल, आर्मी प्लेसमेंट सेल सहित अन्य स्टॉल भी लगाये जाएंगे। रैली में विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों की ओर से आधार कार्ड और बैंकिंग खाते के पंजीकरण व मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को जरूरी दस्तावेजों के साथ रैली में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें