फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया यूथ फाउंडेशन कैंप का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने यूथ फाउंडेशन के कैंप में पहुंचकर सेना में भर्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से बातचीत की। उन्होंने 7 अक्तूबर से देहरादून में हो रही सेना की भर्ती में युवाओं को लक्ष्य तय कर सफल होने की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

सोमवार को कैंप में पहुंचे डीएम ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले कर्नल अजय कोठियाल ने एक अच्छी सोच के साथ यूथ फाउंडेशन का गठन किया है। पहाड़ के युवा, सेना में उच्च पदों पर आसीन हो, ये उनका सपना है। ऐसे में कैंप में प्रशिक्षण से जुड़ी हर छोटी-छोटी बातों को गंभीरता से ले। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने डीएम के सम्मुख बेहतरीन करतब भी दिखाएं। इससे पूर्व बीते रविवार को रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी ने भी यूथ फाउंडेशन कैंप का भ्रमण कर प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत की थी। इधर, कैंप के वरिष्ठ प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि मंगलवार को प्रशिक्षणार्थियों की ट्रेनिंग का अंतिम दिन है। दो दिन के अवकाश में ये लोग अपने घरों को जाएंगे। जहां से 5 को देहरादून होंगे, जहां 7 अक्तूबर से भर्ती शुरू हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें