रुद्रप्रयाग। लगातार बारिश और पहाड़ी से गिर रहे मलबे के कारण जिले के 10 संपर्क मार्ग बंद है। सोमवार को जिला मुख्यालय से लेकर केदारनाथ तक जहां सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। वहीं बदरीनाथ हाईवे पर शिवानंदी में दिनभर पहाड़ी से हल्का मलबा गिरता रहा। हालांकि बीआरओ की ओर से त्वरित कार्रवाई के कारण यातायात जारी रहा। इधर, गौरीकुंड हाईवे पर खाट गांव के समीप और मुनकटिया में स्थिति अति संवेदनशील बनी हुई है। यहां पर पहाड़ी से भूस्खलन व नीचे की तरफ से भू-धंसाव हो रहा है। ब्यूरो