रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ। बीते शनिवार को तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रैक पर आए तूफान के कारण कुछ पर्यटक फंस गए थे। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रात में ही फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला और गंतव्य तक पहुंचाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब 30 ट्रैकर्स चंद्रशिला मार्ग पर गए थे कि अचानक तूफान आ गया और बर्फबारी होने लगी। ऐसे में सभी वहीं ट्रैकर्स वहीं फंस गए थे। सूचना पर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कोतवाली ऊखीमठ के प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि चौकी चोपता, एसडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंधन और वन विभाग की टीमों ने दुर्गम रास्तों और खराब मौसम में भी अभियान जारी रखा। दल ने ट्रैकर्स की लोकेशन ट्रैक की और उन तक पहुंच गए। इसके बाद सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर चोपता लाया गया। बाद में उन्हें गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। संवाद