रुद्रप्रयाग। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुर्वेदिक व यूनानी विभाग के माध्यम से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अगस्त्यमुनि में रन फॉर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष व जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी ने किया गया। इस दौरान लोगों को योग के प्रति जागरूक रहने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में करीब 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से नियमित योगाभ्यास, शारीरिक सक्रियता व स्वस्थ जीवन के महत्व का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम का माध्यम नहीं बल्कि यह व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का आधार है। संवाद