फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 प्रभावितों को मिला मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत निर्माणाधीन राजमार्ग 109 रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड पर तिलवाड़ा के 29 प्रभावितों को प्रशासन ने 8 करोड़, 85 लाख, 85 हजार रुपये मुआवजा राशि के तौर पर वितरित कर दिए हैं। साथ ही अधिग्रहित भूमि से संबंधित प्रभावितों की समस्या निस्तारित की जा रही है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि 28 जुलाई 2017 को इस संबंध में थ्री-डी का प्रकाशन किया गया था, लेकिन भवनों व पेड़ों के प्रतिकर का निर्धारण नहीं होने से संबंधित लोगों को मुआवजा नहीं मिल पाया था। भवनों के भुगतान के लिए प्रशासन द्वारा मूल्यांकन समिति का गठन किया गया। अब 29 प्रभावितों को मुआवजा वितरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हाईवे निर्माण में प्रशासन द्वारा जिस भी व्यक्ति की भूमि व मकान अधिग्रहित हुआ हो और उसे मुआवजा नहीं मिला। वह अपनी खाता-खतौनी, पासबुक, व शपथ पत्र की प्रति संबंधित एसडीएम कार्यालय में जमा करा दें। अभिलेखों को एडीएम कार्यालय की मेल आईडी पर भी भेज सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें