फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में हो चुकी 286 ऑनलाइन पूजाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ धाम के कपाटोद्घाटन के बाद से दो माह में भक्तों द्वारा 286 पूजा व आरती ऑनलाइन कराई जा चुकी हैं। इन श्रद्धालुओं को उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड द्वारा उनके घर के पते पर डाक से बाबा का प्रसाद भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

कपाटोद्घाटन के बाद बीते एक मई से तीन जुलाई तक धाम में गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार, यूपी, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बंगलूरू के श्रद्धालुओं द्वारा बाबा केदार की 286 पूजा व आरती ऑनलाइन कराई जा चुकी हैं। देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि धाम में प्रतिदिन तीन से चार ऑनलाइन पूजा की बुकिंग मिल रही है। ब्यूरो
270 लोग पहुंचे केदारनाथ धाम
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के लिए रविवार को 270 लोग रवाना हुए। इनमें 245 श्रद्धालु, 18 मजदूर और सात होटल स्वामी शामिल हैं। सोनप्रयाग में तैनात कानून-गो एमएल अंजवाल ने बताया कि सुबह 7 बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। पंजीकरण व जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद शाम पांच बजे तक श्रद्धालुओं को धाम के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 270 लोग केदारनाथ गए हैं, जिसमें 245 श्रद्धालु हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को धाम गए सभी 164 श्रद्धालु दर्शन कर लौट आए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें