फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

273 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, जिला सूचना कार्यालय बंद

विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती टीम। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
रुद्रपुर/खटीमा/किच्छा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को रिकॉर्ड 273 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिला सूचना विभाग के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय बंद कर दिया गया है। साथ ही जिला उद्यान अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को किच्छा में सर्वाधिक 101 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें भी 75 लोग अकेले इंटार्क कंपनी के हैं। इसके अलावा सितारगंज में 48, रुद्रपुर में 45, काशीपुर में 35, जसपुर में 21, खटीमा में 11, गदरपुर में एक और बाजपुर में 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले। नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि कोरोना जांच के लिए जिले में लगातार सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है। सोमवार को भी आरटीपीसीआर के 1496 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमितों केे मानकों के अनुसार होम आइसोलेट, कोविड केयर सेंटरों में भर्ती किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 5073 पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। उधर, खटीमा तहसील में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 55 लोगों के सैंपल लिए।
सेवानिवृत्त सफाई कर्मी की कोरोना से मौत, बॉब की दो शाखाएं हुईं बंद
काशीपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा के सेवानिवृत्त कर्मी की पांच दिन पूर्व कोरोना से मौत के बाद और बैंक अधिकारियों एवं कर्मियों की अब तक कोरोना रिपोर्ट नहीं आने पर बैंक की दो शाखाओं में एहतियातन कामकाज बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से ठाकुरद्वारा निवासी एक व्यक्ति एमपी चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में सफाई कर्मी था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व वह बैंक से सेवानिवृत्त हो गए थे लेकिन पेंशन लेने के बैंक आते रहते थे। 15 दिन पूर्व भी वह पेंशन निकालने के लिए बैंक आए थे। पांच दिन पूर्व कोरोना से उनकी मौत हो गई। 11 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्य शाखा और जसपुर बस स्टैंड स्थित शाखा के करीब 25 अधिकारी-कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच को दिल्ली भेजे थे। मुख्य शाखा प्रबंधक एसपीएस तोमर ने बताया कि सोमवार को रिपोर्ट आने की उम्मीद थी लेकिन रिपोर्ट नहीं आ सकी। रिपोर्ट आने के बाद शाखाएं खोलने का निर्णय लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें