गढ़वाल मंडल विकास निगम को हो चुकी 84000 रुपये की आय
केदारनाथ धाम स्थित ध्यान गुफा में दो माह की यात्रा में 25 श्रद्धालु योग-साधना कर चुके हैं। मानसून सीजन के लिए भी गढ़वाल मंडल विकास निगम को ध्यान गुफा की कई बुकिंग मिल चुकी हैं। ध्यान गुफा से अभी तक जीएमवीएन को 84000 रुपये की आमदनी हो चुकी है।
2018 में केदारनाथ मंदिर से एक किमी पीछे मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ निर्मित ध्यान गुफा, योग-साधना का प्रमुख केंद्र बन चुकी है। शासन द्वारा गुफा के संचालन की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल निगम को सौंपी गई है। इस वर्ष 25 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा में अभी तक 25 श्रद्धालु ध्यान गुफा में योग-साधना कर चुके हैं। जीएमवीएन के प्रबंधक प्रदीप रावत ने बताया कि आगामी मानसून सीजन के लिए भी काफी बुकिंग मिल चुकी हैं।