फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में फंसे जवाहर नवोदय के 23 बच्चे दिल्ली से रुद्रपुर पहुंचे

विज्ञापन
दिल्ली से रुद्रपुर पहुंचे जवाहर नवोदय के बच्चे - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में फंसे जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर के 23 छात्र-छात्राओं को बुधवार देर रात रुद्रपुर लाया गया। सभी को विद्यालय के हॉस्टल में ही क्वारंटीन किया गया है। रुद्रपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के 15 छात्र व आठ छात्राएं माइग्रेशन के तहत केरल गए हुए थे। केरल के बच्चे रुद्रपुर आए हुए थे, लेकिन लॉकडाउन के पूर्व केरल के बच्चे अपने राज्य में पहुंच गए थे, लेकिन रुद्रपुर के बच्चे उस दिन दिल्ली में थे। लॉकडाउन के चलते उन्हें दिल्ली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय जाफरपुर कला में रोक दिया गया था। दिल्ली में फंसे इन बच्चों को 14 अप्रैल को रुद्रपुर भेजा जाना था, लेकिन लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के कारण अड़चन आ गई थी। छात्र-छात्राओं के अभिभावक प्रशासन से बच्चों की वापसी की मांग कर रहे थे। जिस पर बुधवार देर रात जिला प्रशासन बस में उन्हें लेकर रुद्रपुर पहुंची। प्रधानाचार्य सीपी सिंह ने कहा कि बच्चों को विद्यालय के हॉस्टल में ही क्वांरटीन किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को लेने के लिए गए चालक और दो शिक्षक भी होम क्वारंटीन रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें