फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्निवाल में होंगी बालीवुड और सूफी नाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में यूएसनगर कार्निवाल के आयोजन को लेकर शुक्रवार को डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने कैंप कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि गायन, नृत्य और विविध प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों के साथ ही अंडर 20 तक के विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयन के लिए पहला और दूसरा चक्र रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर, जसपुर, किच्छा, सितारगंज व खटीमा में होगा। प्रत्येक वर्ग में सौ-सौ प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। नौ फरवरी को पहला व 10 फरवरी को दूसरा चरण आयोजित होगा। रुद्रपुर के विभिन्न विद्यालयों में चयनित प्रतिभागियों के लिए 12, 13 फरवरी को तीसरे और चौथे चरण आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

16 फरवरी को नृत्य, 17 फरवरी को गायन व 18 फरवरी को विविध कार्यक्रमों का अंतिम चक्र स्टेडियम में शाम तीन से पांच बजे तक होंगे। पंजीकरण फार्म संबंधित बीईओ कार्यालयों पर पांच से सात फरवरी तक उपलब्ध होंगे। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभागियों को पंजीयन फार्म निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। गैर शासकीय विद्यालयों के प्रतिभागियों के लिए पंजीयन फार्म पांच सौ रुपये है। कार्निवाल में बॉलीवुड नाइट, कव्वाली, कवि सम्मेलन, सूफी नाइट, फोटोग्राफी, वॉल पेंटिग, ड्राइंग, कुकिंग के साथ ही हरिपुरा बौर जलाशय में वाटर स्पोर्ट्स सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहां पर सीडीओ मयूर दीक्षित, ओसी कलक्ट्रेट मनीष बिष्ट, अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पूजा पांडे, जिला बचत अधिकारी पल्लवी बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें