फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ किमी बर्फ में पैदल चली प्रसूता, कार में हुआ प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन

मौसम की मार और आपात चिकित्सा वाहन सेवा 108 के नहीं पहुंचने से परिजनों को कार में ही गर्भवती का प्रसव कराना पड़ा। प्रसूता को सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया है, जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
अगस्त्यमुनि ब्लाक की क्यूंजा घाटी के किंनझाणी गांव में रविवार सुबह छह बजे गजपाल सिंह बिष्ट की गर्भवती पत्नी नेहा देवी की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने करीब सात बजे 108 सेवा को फोन कर चंद्रनगर पहुंचने का अनुरोध किया, लेकिन प्रात: 10 बजे तक भी 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। कई बार कॉल करने पर कंट्रोल रूम से बताया गया कि अगस्त्यमुनि और बसुकेदार के वाहन खराब है। इसके बाद परिजन महिला को बर्फ से ढके करीब डेढ़ किमी रास्ते से कुर्सी पर बिठाकर किसी प्रकार बाड़व गांव तक लाए। यहां से कार बुक कर गर्भवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था, लेकिन महिला ने क्यूंजा-भिराली के समीप वाहन में ही बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों का कहना है कि दो दिन पूर्व हुई भारी बर्फबारी से गांवों के रास्ते बंद पड़े हैं। बमुश्किल से आवाजाही हो रही है, ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली उजागर हो रही है। इधर, सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि मामले में पूरी जानकारी ली जाएगी। 108 वाहनों के खराब होने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें