रुद्रपुर में पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर विभिन्न विभागों व निगम कर्मियों ने बुधवार को रोडवेज स्टेशन में प्रदर्शन किया। बाद में कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। सेवानिवृत्त कर्मियों ने कहा कि उन्हें महंगाई के सापेक्ष बेहद कम पेंशन मिल रही है। चेतावनी दी कि पेंशन में बढ़ोतरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। वहां महाराज चौहान, विशन राम आर्य, प्रीतम चावला, बृजमोहन बुधानी, किशनलाल यादव, अखिलेश मिश्रा, सुधाकर, बलदेव सिंह, गणानंद, युनूस, रामवचन कुशवाहा, सलीम अहमद आदि थे।