फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता भवन के सहयोग से बैनोली में57 छात्र-छात्राओं को बांटे गर्म कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। जखोली ब्लाक के राउमावि, प्रावि व आंगनबाड़ी केंद्र के 57 छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़े वितरित किए गए। डालमिया जन कल्याण कोष कोलकाता व गीता भवन ऋषिकेश द्वारा छात्रों के लिए यह सामग्री भेजी गई, जिसे विधायक भरत चौधरी व बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने छात्रों को दिया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, उप प्रधान मुकेश सेमवाल, कैलाशी देवी, जयप्रकाश सेमवाल, परसराम नौटियाल, प्रधानाचार्य राजेंद्र पंवार, गीता नौटियाल, अंजू लिंगवाल समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इससे पूर्व राप्रावि जैली में छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर व अन्य सामग्री वितरित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें