रुद्रप्रयाग। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाडों के साथ नगर क्षेत्र में विजयी जुलूस निकाला। इस मौके पर आतिशबाजी के साथ मिठाई भी बांटी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट , नगर अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुमंत तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिक्वांण, सभासद संतोष रावत, शैलेंद्र गोस्वामी सहित अन्य मौजूद थे। उधर, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, जखोली व मयाली में भी कांग्रेसियों ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम सहित पांच राज्यों में पार्टी को मिली शानदार जीत पर जश्न मनाया। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मासूंम खां ने भी पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी का इजहार किया। कहा कि जनता बीजेपी के कोरे आश्वासनों से परेशान हो चुकी थी। इस जीत का असर आगामी लोकसभा चुनाव परिणामों में भी देखने को मिलेगा।