जखोली। मयाली बाजार के पार्किंग में खड़ी एक स्कूटी को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। वाहन मालिक और व्यापारियों ने घटना पर रोष जताते हुए पुलिस से शिकायत की। पीड़ित व्यापारी संजय सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को उन्होंने स्कूटी पार्किंग में खड़ी की थी। शनिवार को जब वे दुकान में पहुंचे तो देखा कि स्कूटी क्षतिग्रस्त मिली। इसके बाद व्यापार संघ के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल चौकी पहुंचा और प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपा। व्यापार संघ अध्यक्ष प्रेम प्रकाश कोठारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सकलानी व पूर्व प्रधान मधुसूदन सकलानी ने पुलिस से वाहन तोड़ने वालों का शीघ्र पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।