फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलवाडा-सुमाड़ी में चलाया गया वृहद सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। भारतीय रेड क्रास समिति व नगर पंचायत ने तिलवाड़ा व सुमाड़ी में संयुक्त रुप से वृहद सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर उन्होंने नालियों, सड़कों व प्रतिष्ठानों के बाहर गिरे कूड़े को एकत्रित कर निस्तारित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के निर्देशों पर रविवार को जिला रेड क्रास समिति व नगर पंचायत तिलवाड़ा ने सुबह साढ़े सात बजे से तिलवाडा, सुमाड़ी मुख्य बाजार, सुमाड़ी पुल, जैली कंडाली तिराहा व पेट्रोल पंप तक सफाई अभियान चलाया, जिसमें समिति के पदाधिकारियों, नगर के गणमान्य जन, नगर पंचायत के अधिकारी व सफाई कर्मियों ने नालियों, सड़कों व दुकानों के बाहर पड़े कूड़े को एकत्रित किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों व लोगों को स्वच्छता स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। नगर पंचायत के ईओ रविराज बंगारी ने बताया कि नगर में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है। सफाई को लेकर नगर पंचायत द्वारा भी इस प्रकार के कार्यक्रम चलाने पर विचार किया जाएगा। बताया कि नगर में पॉलीथीन के उपयोग पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर रेड क्रास सचिव जसपाल भारती, वाचस्पति सेमवाल, लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, वाचस्पति सेमवाल, डीडीएमओ हरीश चंद्र शर्मा, रामसिंह, विक्रम सिंह कंडारी, जगत प्रसाद गुप्ता, मुंशी चौमवाल, देवेंद्र खत्री, राजेन्द्र प्रसाद, मकान जगवाण, माणिक चंद्र, बृजभूषण वशिष्ट, सुभाष चन्द्र सुंदरियाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें