फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरदार पट्टी के 50 गांवों में बूंद-बूंद पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तिलवाड़ा। जखोली ब्लाक के पूर्वी व पश्चिमी भरदार पट्टी के 50 गांवों में ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। इन गांवों में लोग तड़के से देर रात्रि तक दूरस्थ स्रोतों से पानी जुटा रहे हैं। जनता व जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से पर्याप्त जलापूर्ति के लिए निर्माणाधीन लस्तर-जवाड़ी-रौंठिया पेयजल योजना का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

बिन बारिश के स्रोतों पर कम होते पानी से भरदार क्षेत्र में भारी पेयजल संकट पैदा हो गया है। घेंघड़खाल, स्वीली, सेम, दरमोला, डुंगरी, जवाड़ी, रौंठिया, सौंराखाल, क्वीलाखाल आदि गांवों में लोग सुबह से पानी के लिए दूरस्थ स्रोतों की दौड़ लगा रहे हैं। ग्राम प्रधान रामलाल, प्रीतम सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक सिंह, जीत राम का कहना है, कि पूर्वी व पश्चिमी भरदार के गांव में वर्षों से पेयजल संकट बना है। सड़क से लगे गांवों में टैंकर से सप्लाई की मांग की जा रही है। बताया कि क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायतों के लिए वर्ष 2006 में 54 किमी लंबी लस्तर-जवाड़ी-रौंठिया पेयजल योजना स्वीकृत की गई थी। तब, निर्माण के लिए 1294.64 लाख रुपये अवमुक्त किए गए थे। वर्ष 2010 में योजना पर निर्माण कार्य शुरू हुआ और 2016 में पूरी धनराशि खर्च हो गई, लेकिन आज तक योजना का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। जलनिगम के सहायक अभियंता प्रवीन शाह ने बताया कि रिवाइज स्टीमेट को स्वीकृत तो मिली है, लेकिन अभी तक धनराशि अवमुक्त नहीं हो पाई है, जिस कारण निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें