फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाणीताल की सुरक्षा के लिए विधायक चौधरी ने दिए 10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। बधाणीताल पर्यटन एवं बैसाखी मेले में शनिवार को मां नंदा देवी डोली नृत्य देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। नंदा भक्तों ने जहां मां की जयकारों के साथ स्वागत किया वहीं मां ने भी अपने भक्तों को आशीष दिया।
विज्ञापन

दो दिवसीय बधाणीताल पर्यटन एवं बैसाखी मेले के अंतिम दिन मां नंदा देवी डोली नृत्य के साथ ही बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। वहीं महिला मंगल दल और युवक मंगल दल ने प्रस्तुति दी। मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने बधाणीताल की सुरक्षा के लिए विधायक निधि से 10 लाख की घोषणा की। विधायक चौधरी ने कहा कि मेला को राज्य स्तरीय घोषित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बधाणीताल-छेनागाड़ मोटर मार्ग निर्माण के लिए वन स्वीकृति दिलाने का भरोसा भी दिया। इसके अलावा उन्होंने जूनियर हाईस्कूल गैंठाणा में प्रवेश द्वार के लिए दो लाख रुपये देने की बात भी कही। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी राणा ने कहा कि बधाणीताल के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव जिला योजना की अगली बैठक में प्रमुखता से रखा जाएगा। ब्लाक प्रमुख राजकुमारी रावत ने बीडीसी में पास योजनाओं के प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर जिला पंचायत में शामिल किए जाने की मांग की। इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल , मेला समिति के अध्यक्ष केदार सिंह मेंगवाल, संरक्षक महावीर सिंह पंवार, राजेंद्र प्रसाद सेमवाल, सुरेंद्र सकलानी, ज्येष्ठ प्रमुख चैन सिंह पंवार, कुलेंद्र राणा, संपूर्णानंद सेमवाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जुन गहरवार सहित बांगर पट्टी के गांवों के ग्रामीण मौजूद थे। इससे पूर्व शुक्रवार रात्रि को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों व महिला/युवक मंगल दलों से शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें