रुद्रप्रयाग। स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पारित हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि गैरसैंण में चल रहे क्रमिक धरने को समर्थन देने के लिए जिले से भी एक प्रतिनिधिमंडल गैरसैंण जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए सभी आंदोलनकारियों को इसी ओर अपना ध्यान केंद्रित करना होगा। कहा कि मूल निवास के मुद्दे को भी जोरशोर से उठाया जाएगा, जिससे प्रदेश के बेरोजगार रोजगार की ओर अपनी भूमिका निभा सकें। बैठक में संघर्ष समिति के सचिव पुरुषोत्तम चंद्रवाल, राय सिंह बिष्ट, विनोद डिमरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।