रुद्रप्रयाग । तीन दिवसीय बच्छणस्यूं महोत्सव श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर बैंरागणना में आज से शुरू होगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहली बार आयोजित महोत्सव का मुख्य आकर्षण महिला व युवक मंगल दलों और स्कूली बच्चों के लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम होंगे। महोत्सव का उद्घाटन राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत करेंगे।
अगस्त्यमुनि ब्लाक के बच्छणस्यूं पट्टी के मध्य में स्थित बैंरागणना में आयोजित महोत्सव को लेकर क्षेत्रीय जनता में खासा उत्साह बना हुआ है। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, कार्यक्रम प्रभारी डा. प्रकाश चमोली, खेलकूद प्रभारी डा. बलवीर पटवाल आदि ने बताया कि इस महोत्सव में क्षेत्र के 21 ग्राम पंचायतों के सभी महिला व युवक मंगल दलों द्वारा सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा स्कूली बच्चों द्वारा पहले व अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अधिकाधिक लोगों को महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।