फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने शिक्षिका व आंगनबाड़ी कार्यकत्री का विवाद सुलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायडी की अध्यापिका व आंगनबाड़ी कार्यकत्री के बीच चल रहे विवाद के निस्तारण के लिए डीएम ने स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनी और महिला व बाल विकास विभाग को स्थायी भवन निर्माण तक आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन अन्यत्र करने के निर्देश दिए। साथ ही डीईओ बेसिक को मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायड़ी की भोजन माता व आंगनबाड़ी कार्यकत्री की अध्यापिका पर मारपीट व गाली-गलौज की शिकायत को जानने के लिए शनिवार को डीएम विभागीय अधिकारियों के साथ स्कूल पहुंचे। उन्होंने तीनों महिलाओं (शिक्षिका, कायकत्री व भोजन माता) से बातचीत कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने तीनों को अच्छा व्यवहार रखने को कहा, जिससे बच्चों पर प्रतिकूल असर नहीं पड़े। इस पर उन्होंने डीईओ बेसिक को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। साथ ही अस्थायी आंगनबाड़ी केंद्र को भवन निर्माण तक कृषि विभाग के बीज भंडार केंद्र में शिफ्ट करने को कहा। इस दौरान उन्होंने विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र में अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। जिसमें आंगनबाडी केंद्र में पाया कि बच्चों को सिल चना दिया जा रहा है। उन्होंन बच्चों से सवाल-जबाव करते हुए उन्हें विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान व भूगाल भी पढ़ाया। इससे पूर्व डीएम ने महाराजा रणजीत सिंह मंदिर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें