तिलवाड़ा। विधायक भरत सिंह चौधरी ने तिलवाड़ा-विजयनगर सड़क का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की और से मोटरमार्ग निर्माण मेें घटिया सामग्री लगाए जाने की शिकायत पर विधायक ने फोन पर अधिकारियों को फटकारा। उन्होंने सड़क पर कोटी गांव के समीप हो रहे भू धंसाव को रोकने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस मौके पर प्रधान कोटी जगदीश नेगी, भूपेंद्र भंडारी, एलपी डिमरी, लाल सिंह नेगी समेत तमाम ग्रामीण मौजूद थे।