अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नए विषयों की स्वीकृति प्रदान करने और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आलोक नेगी ने मांग की है कि पीजी में इतिहास, संस्कृत और गृह विज्ञान की मंजूरी दी जाए। मानव विज्ञान और बीबीए की कक्षाएं संचालित करने की मांग भी उन्होंने की। उन्होंने मंदाकिनी से महाविद्यालय को खतरे की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा दीवार बनवाने की मांग भी की।