जखोली। विकासखंड के नागेंद्र इंटर कालेज बजीरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाईयां वितरित की गई।
हेल्पेज इंडिया की ओर से विद्यालय परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य धूम सिंह राणा ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के आयोजन से पर्वतीय क्षेत्र की जनता को लाभ मिलता है। मरीज समय पर चिकित्सालय नहीं पहुंच पाता है, लेकिन शिविरों के माध्यम से उसे समय पर उपचार मिल जाता है। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरों की ओर से मधुमेय, दमा, गठिया बायो व हड्डी रोग से ग्रसित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाईयां वितरित की गई। शिविर में दूर दराज गांवों से आए कुल 261 मरीजों का परीक्षण किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, डा. मुबारक हुसैन, डा. पंकज राठौर, वीरेंद्र राणा, गोविंद सिंह नेगी, प्रीति बिष्ट, जीत सिंह राणा, रतनमणि काला समेत अन्य लोग मौजूद थे। ब्यूरो