रुद्रप्रयाग। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से श्रीगुरुरामराय पब्लिक स्कूल, तिलणी में कैंसर जागरूकता और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 2100 से अधिक लोगों की निःशुल्क जांच की गई।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने संयुक्त रूप से किया। विधायक चौधरी ने श्रीगुरुरामराय पब्लिक स्कूल तिलणी, रुद्रप्रयाग को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। शिविर में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अजीत तिवारी ने कहा कि स्तन कैंसर की जांच, गर्भाश्य ग्रीवा कैंसर के लिए पैप स्मीयर टेस्ट, मुख कैंसर के लिए होने वाली जांच से बीमारी के शुरुआत का पता चल जाता है और समय से उपचार मिल जाता है। न्यूरोलोजिस्ट डॉ. रोहिताश शर्मा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. माणिक त्यागी, आईवीएफ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. चेताली, डॉ. आशुतोष भट्ट, डाॅ. श्वेतांशु शर्मा, डॉ. ऋषभ शर्मा, डॉ. हर्षित, डॉ. कनिष्क जोशी, डॉ. सुमित मेहता, डॉ. प्रणव कोठियाल, डाॅ. निशांत आदि ने रोगियों को स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। संवाद