चमोली और रुद्रप्रयाग के 365 गांवों के आराध्य भगवान कार्तिकेय स्वामी मंदिर में 21 दंपतियों ने खड़ा दीया अनुष्ठान कर संतान प्राप्ति का आशीष मांगा। इस मौके महिला व युवा मंगल दलों की ओर से मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया।
रविवार को क्रौंच पर्वत स्थित भगवान कार्तिक स्वामी में आयोजित दो दिवसीय अनुष्ठान भंडारे के साथ संपन्न हो गया। प्रात: 6 बजे भगवान का अभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना कर समस्त 33 करोड़ देवी-देवताओं की स्तुति कर आवाहन किया गया।
इस दौरान कई देवता अपने पश्वाओं पर अवतरित भी हुए। समिति के अध्यक्ष शत्रुघन सिंह नेगी ने बताया कि मंदिर में क्षेत्र के सभी गांवों के सहयोग से दो दिवसीय अनुष्ठान शांतिपूर्ण रहा।