फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि में 204 परिवारों को मिल सकेगी छत

Wed, 20 Jan 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर पंचायत क्षेत्र में जरूरतमंद 204 परिवारों को राजीव गांधी आवास योजना का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत स्वीकृत आवासीय भवनों के लिए 1984.57 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन


पहले फेज में 4.79 लाख नगर पंचायत को अवमुक्त किए गए हैं। इससे 96 भवनों का काम अंतिम चरण में है। शेष भवनों का कार्य चरणबद्ध होगा।


तीन वर्ष पहले गठित अगस्त्यमुनि नगर पंचायत रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर सिल्ली से सौड़ी तक सात किमी के दायरे में स्थापित है। नगर पंचायत में अगस्त्यमुनि, विजयनगर, बेडूबगड़ सहित पालीबगड़, अमोठा, सौड़ी, बन्याड़ी ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल है।  इसके बावजूद नगर पंचायत के पास जरूरी संसाधन नहीं है।

सफाई व्यवस्था सिर्फ 12 कर्मियों के भरोसे है। अधिशासी अधिकारी की भी अब तक तैनाती नहीं हो पाई है।


नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री ने बताया कि चार वार्डों में पेयजल, बिजली, सफाई की नियमित व्यवस्था के प्रयास हो रहे हैं। अवस्थापना विकास निधि के तहत नगर पंचायत को 23 लाख रुपये मिल हैं।
विज्ञापन


 इन्हें जरूरी विकास कार्यों पर खर्च किया जा रहा है। बताया कि नगर पंचायत में सीवर लाइन बिछाने के लिए केंद्र सरकार को साढ़े पांच करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें