फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में रोडवेज का डिपो तो दूर बस भी नहीं हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बदरी-केदार यात्रा का मुख्य पड़ाव होने के बाद भी रुद्रप्रयाग के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा संचालित नहीं होती है। यहां, रोडवेज बस डिपो खोलने की घोषणा भी फलीभूत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पौड़ी, चमोली और टिहरी जिले के सीमांत क्षेत्रों को मिलाकर गठित रुद्रप्रयाग जिले में वर्ष 2012 में तत्कालीन विधायक ने रोडवेज डिपो खोलने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। बीते वर्ष उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा अप्रैल-मई में सिर्फ पांच दिन राजधानी से रुद्रप्रयाग के लिए बस दौड़ाई गई। इसके बाद, बसों की कमी के चलते इस सेवा को बंद कर दिया गया। जनपद में सिर्फ ऊखीमठ के लिए नियमित रोडवेज बस सेवा चल रही है। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री प्रदीप बगवाड़ी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा केपी खन्ना, अधिवक्ता अरुण प्रकाश वाजपेयी, व्यापार संघ अध्यक्ष कांता नौटियाल आदि का कहना है कि पूर्ववर्ती व वर्तमान सरकार को रोडवेज डिपो व नियमित बस संचालन के बारे में कई बार ज्ञापन भेजे जा चुके हैं, लेकिन सुध नहीं ली जा रही है। जबकि देहरादून से गोपेश्वर, नौटी, बागेश्वर, द्वारहाट के लिए संचालित निगम की बसें रुद्रप्रयाग से होकर ही गुजरती हैं, लेकिन यहां के लिए आज तक एक बस संचालित नहीं हो पाई है, जिससे जरूरतमंदों को जिला मुख्यालय से ऋषिकेश, देहरादून व अन्य मैदानी शहरों जाने के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें